MESSAGES

श्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

वर्तमान समय मे समाज मे बढ़ रही हिंसा और असामाजिक प्रवत्तियो पर अंकुश के लिए धर्म गुरुओ का सत्संग और मार्गदर्शन समाज के लिए आवश्यक है सूफ़ी परंपरा के संत कामिल हज़रत बाबा साहब जिस निःसंग भाव से धर्मपथ पर चलकर समाज को दिशा प्रदान कर रहे है | वह प्रणम्य हैं |


श्री बलराम जाखड़

राज्यपाल

सूफ़ी संतो, ऋषि मुनियो ने हमे एकता, भाईचारे, अहिंसा और सद्भाव का संदेश दिया है | सूफ़ी संतो के आस्ताने पर हर वर्ग और समाज के लिए बराबर का अमृत बरसता है | वर्तमान परिस्थितियो मे जबकि नई पीढ़ी को आतंकवाद और अराजकता के बढ़ते प्रभाव से बचाने की आवश्यकता है , सूफ़ी संतो के उपदेशो और संदेश महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं | मुझे आशा है की पत्रिका द्वारा हज़रत बाबा साहब सोनगिरी मंदसौर के संदेशो के प्रकाशन से पूरे देश मे शांति का वातावरण मजबूत होगा |


श्री नरेन्द्र नाहटा

पूर्व वाणिज्य और उद्योग मंत्री - म.प्र.

हज़रत बाबा साहब एक सिद्ध पुरुष है और उनकी दुआओ मे असर है | मैं पिछले कई सालो से हज़रत बाबा साहब के संपर्क मे हूँ | उनकी सेवा मे उपस्थित होकर मेने यह महसूस किया कि वाकई आप एक अच्छे बुज़ुर्ग हैं और दुनियादारी को छोड़कर फ़कीरी जीवन बिता रह है | जो विशेष बात मैंने बाबा साहब में देखी है वह यह है की जहाँ आपकी सेवा मे उपस्थित होने वाले सभी धर्मो के लोग होते है, आपके दरबार मे ना तो कोई हिंदू है ना मुसलमान है बल्कि सभी इंसान है और जो भी आस्था से हज़रत बाबा साहब की सेवा मे उपस्थित होता है आप उसके हक़ मे दुआ करते है ||


श्री अर्जुन सिंह

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री 

सूफ़ी संतो का धर्म की अच्छी बातो को आम लोगो तक पहुँचाने मे महत्वपूर्ण योगदान रहा है | सूफ़ी संतो ने भी सभी जीवो से सामान प्यार किया है | यही वजह है कि सभी धर्मो के लोग इन बुज़ुर्गो को समान आदर देते हैं |
हज़रत बाबा सहब के आस्ताने पर सभी धर्मो के लोग आते है और अपनी तकलीफो से निजात पाते है | मानव सेवा ही सच्चा धर्म है यह संदेश हमे इनसे मिलता है |


श्री जगदीश देवड़ा

गृह, परिवहन एवं
जेल मंत्री-मध्यप्रदेश

सूफ़ी संत न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व की अध्यात्मिकता व मानवी धरोहर है | सूफियो का आस्ताना एक एसा स्थान होता है जहाँ धर्म, जाति, रंग सब मानव धर्म के आगे गौण हो जाते है | मुझे आशा है की यह विशेषांक हज़रत बाबा साहब की शिक्षाओ को जन-जन तक प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा |


1 2 3 4 5 6 अगला

 
Visitor No.